तीन केंद्रों पर लगाया गया कोरोनारोधी टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 500 में से कुल 258 कोरोना योद्धाआें को टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद केंद्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. फैज हैदर के नेतृत्व में वैक्सीनेशन का कार्य प्रात: 9:50 बजे शुरू हुआ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती के प्रभारी डॉ. राय को पहले टीका लगाया गया। डॉ. नीरज, डॉ. कोनेन अली, डॉ. अखिलेश वर्मा, स्वास्थ्यकर्मी बंटी पाल, योगेश कुमार, कल्पना, यासमीन, बृजेश कुमार, आलोक कौशिक, मो. सालिम, प्रिंस, अभिषेक त्यागी, मोनू, रविंद्र ने वैक्सीन टीकाकरण शिविर में सहयोग किया। लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पंकज विश्नोई और डॉ. संदीप कुमार की उपस्थिति में डॉ. अक्षय शर्मा ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। पहला टीकाकरण अक्षय शर्मा को लगा। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीके चावला की उपस्थिति में पहला टीकाकरण आईएमए के डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राखी आनंद अग्रवाल, डॉ. सुधा चावला सहित नगर के अनेक प्राइवेट चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में डॉ. शील, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सुशील के निर्देशन में आयोजित कैंप में आशा चंदा और रूमा ने दो बूथों पर पहली डोज लगवाई। स्वास्थ्य कर्मियों के अतिरिक्त गजाला परवीन सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी टीकाकरण कराया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में 66, लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में 66, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में 126 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जबकि 500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने का लक्ष्य था।

नजीबाबाद के नेत्र चिकित्सालय में रजिस्ट्रेशन कराते चिकित्सक।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के नेत्र चिकित्सालय में डॉ.संदीप कुमार वैक्सीन टीकाकरण कराने वालों की देखभाल करते।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के नेत्र चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन डोज लगवातीं डॉ.राखी अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में कोविशील्ड वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ करते डॉ.अक्?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के पीएचसी में पहली वैक्सीन लगवाते डॉ.राय साहब।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में वैक्सीन डोज के बाद ऑब्जर्वेशन में बैठे चिकित्सक।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के लाला भोजाराम चिकित्सालय में पहले टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराते डॉ.अक्षय शर्मा।- फोटो : NAZIBABAD