{"_id":"622e33cbf7da9b2ef73e89a9","slug":"answer-books-will-be-kept-in-double-lock-bijnor-news-mrt580376256","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल लॉक में रखी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल लॉक में रखी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल लॉक में रखी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की हर उत्तर पुस्तिका पर यूनिक आईडी नंबर अंकित है। इससे परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने की गड़बड़ी रुकेगी। विद्यार्थी परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक डायरी में सतर्कता से यूनिक नंबर लिखें। शासन ने परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति कर दी है। उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉक में रखने के निर्देश परीक्षा केंद्रों को दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से प्रस्तावित हैं। बोर्ड से परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन हो गया है। जिले को हाईस्कूल व इंटर की करीब पौने पांच लाख उत्तर पुस्तिका मिली हैं। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 11 मार्च से शुरू है। अगले तीन दिन में सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंच जाएंगी। अभी तक बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली उत्तर पुस्तिका सामान्य होती थीं। विद्यार्थी को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका की कोई पहचान नहीं होती थी। जिस कारण परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने या उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ कवर बदलने के आरोप लगते रहे हैं। अब शासन आरोपों पर सख्त हो गया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की हर उत्तर पुस्तिकाएं पर यूनिक आईडी नंबर अंकित है। जो सूबे के किसी दूसरे परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिका पर नहीं मिलेगा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या एवं यूनिक आईडी नंबर की जांच कर लेें। यदि किसी उत्तर पुस्तिका पर यूनिक आईडी नंबर मिस है या प्रिंट स्पष्ट नहीं है तो डीआईओएस दफ्तर को तत्काल सूचित करें। साथ ही कटी-फटी उत्तर पुस्तिका के बारे में भी बताएं।
दो लोगों के पास रहेगी चाबी
डीआईओएस ने बताया कि शासन के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक में रखने के निर्देश हैं। डबल लाक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक तथा दूसरी चाबी डीआईओएस द्वारा नामित अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। टीम भेजकर उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय प्रधानाचार्य बनाए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
बोर्ड परीक्षा 131 केंद्र पर होगी। डीआईओएस कार्यालय ने केंद्र व्यवस्थापकों तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की सूची जारी कर दी है। केंद्र व्यवस्थापक विद्यालयों के प्रधानाचार्य हैं। जबकि अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य या शिक्षक बनाए गए हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षकों को भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनने का मौका मिला है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सूची विद्यालयों को भेज दी है।
कक्ष निरीक्षक डायरी पर लिखा जाएगा छात्रों का यूनिक नंबर
बताया कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक को कक्ष निरीक्षक डायरी मिलती है। जिसमें प्रतिदिन विद्यार्थियों के उपस्थिति के हस्ताक्षर कराए जाते हैं। अब कक्ष निरीक्षक को विद्यार्थी के हस्ताक्षर कराने के साथ उसको दी जाने वाली उत्तर पुस्तिका का यूनिक कोड नंबर भी लिखना होगा। विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिका क्रमांक से वितरित होंगी। अनुपस्थित विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका कार्यालय को वापस होगी।