फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another miscreant involved in robbing INSAS from a soldier also arrested

सिपाही से इंसास लूटने की घटना में शामिल दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Another miscreant involved in robbing INSAS from a soldier also arrested
बिजनौर पुलिस लाइन में सिपाही से लूटी इंसास रायफल बरामद होने के बाद दिखाते एसपी डॉ धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
सिपाही से इंसास लूटने की घटना में शामिल दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। राइफल लूट की घटना में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश हैदर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। हैदर के पैर में पुलिस की तीन गोलियां लगी हैं। हैदर द्वारा चलाई गई गोली दरोगा दिनेश शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई है। इससे पहले लूटी गई राइफल सहित बुधवार को गिरफ्तार किए गए बदमाश रहमान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
सर्विलांस, स्वाट और अफजलगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर कालागढ़-मीरापुर रोड पर घेराबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने बदमाश हैदर निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस का दावा है कि हैदर ने चार राउंड फायरिंग की। एक गोली एसआई दिनेश शर्मा की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई। पुलिस की ओर से भी पांच राउंड फायरिंग की गई। गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, दस कारतूस और इंसास राइफल की मैगजीन मय बीस कारतूसों सहित बरामद की गई है। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ सुनीता दाहिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, मंगलवार की रात भूतपुरी तिराहे के पास सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड से मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाश इंसास राइफल लूट कर फरार हो गए थे। इसमें शामिल एक बदमाश रहमान को बुधवार को और दूसरे बदमाश हैदर को बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

स्कूल की छत पर छिपाई राइफल, शेरकोट में ली थी शरण
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर को प्रेसवार्ता कर राइफल लूट की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद दोनों बदमाश शेरकोट के गांव मुबारकपुर कुंडा पहुंचे। उन्हें पुलिस की चेकिंग का डर लगने लगा था, इसके बाद उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल की छत पर राइफल को छिपा दिया और अपना तमंचा भी वहीं मिट्टी में दबा दिया। इसके बाद दोनों शेरकोट में अपने दोस्त दानिश के यहां रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान की निशानदेही पर पुलिस ने स्कूल की छत पर रखी राइफल बरामद कर ली थी। उसने बताया था कि बीस कारतूस से भरी मैगजीन हैदर ले गया था। एसपी ने बताया कि राइफल की वारदात में शामिल रहे बदमाश रहमान पुत्र जीशाना निवासी मोहल्ला अली का परिवार चार साल पहले तक अफजलगढ़ में ही रहता था। अब काशीपुर में किराए के मकान में रहता है। रहमान की गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। संवाद
पेट्रोल पंप से 30 हजार रुपये लूटकर भागे थे बदमाश
बिजनौर। पकड़े गए बदमाश रहमान ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अफजलगढ़ अपने दोस्त फैज के घर जाते समय शराब पी। रास्ते में अफजलगढ़ के पूर्व चेयरमैन जावेद विकार के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया और पंप कर्मियों से तीस हजार रुपये लूट लिए। यहां से भागते समय उनकी बाइक भूतपुरी तिराहे के पास सड़क पर पड़ी मैली में धंस गई, जिसके चलते ट्रक चालक से कहासुनी हुई। इसी दौरान वहां पहुंचे सिपाही और होमगार्ड से भिड़ गए। एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी लूट की तहरीर देने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक चार बार तहरीर लेने जा चुके हैं। संवाद
उत्तराखंड में जेल जा चुके हैं दोनों बदमाश
साल 2020 में उत्तराखंड के काशीपुर में मोबाइल लूट के मामले में रहमान जेल गया था। वहीं उसका दूसरा साथी हैदर भी कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था। वारदात में जिस तीसरे दोस्त जुनैद की बाइक इस्तेमाल की है, वह भी ठाकुरद्वारा में की गई हत्या के केस में जेल में बंद है। दो दिन पहले ही जुुनैद जेल गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी धीरज सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई जर्रार हुसैन, कांस्टेबिल खालिद, रईस, बेताब जावला, मोनू, मोहित शर्मा आदि शामिल रहे।
रजाई ओढ़कर ही दौड़ पड़े थे एएसपी सिटी
रात में करीब एक बजे सिपाही से राइफल लूट ली गई थी। सूचना मिली तो ठंड की वजह से एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह रजाई ओढ़कर गाड़ी में बैठ गए और अफजलगढ़ क्षेत्र में कांबिंग कराई थी। एएसपी सिटी ने बताया कि उन्हें बुखार था लेकिन गंभीर सूचना मिली तो उन्हें गाड़ी में रजाई रखनी पड़ी। पकड़ा गया बदमाश वारदात के बाद बाइक से फरार हुुआ था। अब गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता में पहुंचा तो चला भी नहीं जा रहा था। सिपाहियों के कंधों का सहारा लेकर गाड़ी तक पहुंचा।
दोस्त को पुलिस कस्टडी से भगाने की थी योजना
बिजनौर। सिपाही से मारपीट कर राइफल लूटने वाले बदमाश रहमान और हैदर की अगली योजना दोस्त को पुलिस कस्टडी से भगाने की थी। जिसके लिए इन्हें बड़ा हथियार चाहिए था।
सूत्रों की मानें तो राइफल लूट में पकड़े गए बदमाशों का काशीपुर का रहने वाला दोस्त शादाब है। शादाब इन दिनों हल्द्वानी की जेल में बंद है। वह छूट नहीं रहा है, जिसके चलते उसे पुलिस कस्टडी से ही भगाकर ले जाने के लिए बदमाशों ने राइफल लूट को अंजाम दिया। इस राइफल से हल्द्वानी में शादाब को छुड़ाना चाहते थे। वारदात के बाद दोनों बदमाश यहां से छिपते छिपाते हुए अजमेर भाग जाना चाह रहे थे। वहां हैदर की मौसी रहती है। जिसके लिए पूरी योजना बना ली थी।

अच्छी लगी तो इंसास राइफल लूट ले गए बदमाश
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट और चोरी की वारदात करते रहते हैं। अपने गैंग को और मजबूत बनाने के लिए राइफल लूट ली थी। पकड़े गए बदमाश रहमान ने पूछताछ में बताया है कि सिपाही के हाथ में देखते ही राइफल बदमाश को पसंद आ गई और एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने यह बात स्वीकार की है। रहमान मुंबई में ओला टैक्सी भी चलाता है। यहां आकर आपराधिक वारदातों में शामिल हो जाता है। फरार बदमाश हैदर से जेल में रहमान की दोस्ती हुई थी। हैदर पर काशीपुर में चोरी और लूट के चार मामले दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed