फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement of mahapanchayat on 19th if the demands are not met

Bijnor News: मांगें पूरी न होने पर 19 को महापंचायत का एलान

Sat, 17 Dec 2022 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो Bijnor News: मांगें पूरी न होने पर 19 को महापंचायत का एलान
Bijnor News: मांगें पूरी न होने पर 19 को महापंचायत का एलान Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Announcement of mahapanchayat on 19th if the demands are not met
आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत में गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया भुगतान दिलाने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने और नलकूप कनेक्शनों के बढ़ाए भार वापस लेने का मुद्दा जोर शोर से उठाए गए। साथ ही नजीबाबाद मिल की क्षमता वृद्धि किए जाने को लेकर चल रहे आंदोलन के संबंध में चेतावनी दी, यदि शीध्र समाधान नहीं हुआ, तो 19 को महापंचायत होगी।
विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक की गन्ना समिति बिजनौर में शनिवार को हुई मासिक पंचायत में वक्ताओं ने किसानों की गंभीर समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने चालू पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित करने, बिलाई चीनी मिल का समस्त बकाया भुगतान कराने की मांग की। जंगली जानवरों से अफजलगढ़ और बढ़ापुर क्षेत्र में हो रहे नुकसान की भरपाई कराई जाने, किसानों के नुकसान की भरपाई अविलंब कराने, किसानों के नलकूप के लोड बढ़ाएं जा रहे हैं, बिना किसी जांच-पड़ताल के इसको अविलंब वापस लिया जाए।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की जर्जर हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि जल्द ही जनपद के अंदर संगठन विस्तार के लिए समीक्षा बैठक ब्लॉक स्तरों पर की जाएंगे। उसके बाद सदस्यता अभियान चलाकर एक लाख किसानों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि गोचर और ग्राम सभाओं की हजारों बीघा जमीनों पर प्रशासन ने माफियाओं को कब्जा करा रखा है। गोवंश को संरक्षित करने के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है किसान परेशान है। उन्होंने अभियान नया सवेरा की सराहना की और नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने की बात की। इस मौके पर विकास कुमार ने सदस्यता ग्रहण की।


जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही की अध्यक्षता और जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में रविंद्र सिंह, समरपाल सिंह, दर्शन सिंह, महल सिंह, शंकर सिंह, उदयवीर सिंह, अंकित कुमार, राकेश प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, मो. याकूब, रामफल, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed