{"_id":"629e39a48f9efc22d12152eb","slug":"animals-locked-in-panchayat-bhawan-bijnor-news-mrt591810430","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को पंचायत भवन में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकथल माधो के पंचायत घर में मौजूद निराश्रित पशु।
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
नींदडू। किसानों ने एक बार फिर निराश्रित पशुओं को पंचायत भवन में बंद कर दिया, लेकिन वाहनों की व्यवस्था न होने से पशु शाम तक पंचायत भवन में ही विचरण करते रहे।
विज्ञापन
सरकथल माधो के पूर्व प्रधान डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी के कहने पर किसानों ने खेतों में निराश्रित घूमने वाले छह पशुओं को लाकर पंचायत भवन में इकट्ठा किया। पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी गांव पहुंच गए, लेकिन ग्राम पंचायत एवं सचिव द्वारा पशुओं को गोशाला ले जाने की व्यवस्था न करने के कारण पशु पंचायत भवन में ही मौजूद हैं। उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई। वहीं ग्राम प्रधान कृष्णा देवी के पति शौकीन सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से भाड़े के वाहन का कोई प्रावधान नहीं है। पशु ले जाने की व्यवस्था किसानों को करनी है। ग्राम पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव के किसानों से एक जून को पशु पंचायत घर में इकट्ठा करने को कहा था, ताकि उन्हें गोशाला छुड़वाया जा सके। तब किसानों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तीन जून को उनका स्थानांतरण हल्दौर के लिए हो गया। उधर, पशु चिकित्सालय धामपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में शेर सिंह, विपिन कुमार व वैक्सीनेटर जयदेव सिंह को मौके पर भेजा, ताकि पशुओं को बेहोश करके उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की जा सके, लेकिन किसानों व ग्रामीणों द्वारा वाहनों की व्यवस्था नहीं की गई। वाहन व्यवस्था होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुन: गांव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।