फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger flared on call at the office

कार्यालय में बुलाने पर भड़का गुस्सा

Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anger flared on call at the office
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम ने चार नेताओं को कार्यालय में बुलाने पर कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस से धक्कामुक्की करके डीएम कार्यालय के अंदर घुसने की कोशिश की। बाद में डीएम कार्यालय से उठकर आए और ज्ञापन लेकर किसानों से बात की।

भाकियू कार्यकर्ता की सुबह गन्ना समिति कार्यालय में पंचायत हुई। जिसमें गन्ना मूल्य का एक मुश्त भुगतान करने पर किसानों के हो रहे शोषण को बंद कराने की मांग की गई। भुगतान न होने पर 25 फरवरी को जिले की सभी चीनी मिलों पर प्रदर्शन करके डिस्टलरी व शीरे में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


एक मार्च को कलक्ट्रेट में आंदोलन करने को भी कहा गया। स्योहारा के भाकियू नेता के पौत्र के कत्ल में  कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई गई। पंचायत के बाद प्रदर्शन करते हुए भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे तथा डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने चार नेताओं को ज्ञापन देने और वार्ता करने के लिए कार्यालय के अंदर आने को कहा। इस बात पर किसान नेता भड़क गए तथा डीएम को बाहर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में डीएम कार्यालय से उठकर किसानों के पास आए और बात सुनी। तब जाकर किसान शांत हुए।

ज्ञापन में बिजली के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाकर जर्जर लाइनें बदलवाने, ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली दिलाने, नहरों में सिंचाई के लिए पानी चलवाने आदि की मांग की गई।


जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। मौके पर रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, जय सिंह, पृथ्वी सिंह, होशिशर सिंह, धीर सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह, दिगंबर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed