फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger among farmers over sugarcane reduction

सेंटरों पर गन्ना घटतौली को लेकर किसानों में असंतोष, शोर मचाने के बाद भी सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger among farmers over sugarcane reduction
गन्ना घटतौली को लेकर किसानों में रोष
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों के लिपिकों घटतौली करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सोमवार को अफजलगढ़, बिलाई, स्योहारा और धामपुर चीनी मिल क्षेत्र के गांवों के किसान गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, मुखराम सिंह, पंकज कुमार, सुुनील कुमार एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने शिकायत की कि सेंटरों पर जमकर घटतौली हो रही है। विरोध करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि प्रति गाड़ी 50 किलो से लेकर 90 किलो तक की घटतौली के मामले आ रहे है। मिलों के अधिकारियों को बार बार घटतौली करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि सोमवार को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बिजनौर और उत्तराखंड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक नजीबाबाद के पास बार्डर पर होने के कारण वह बाहर हैं। मामले में जांच कर इस पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास होगा। उधर भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चेताया कि गन्ना विभाग के अधिकारियों ने घटतौली को रोकने का जल्द ही प्रयास नहीं किया तो कार्यकर्ताओं की टीमों का गठन कर वह स्वयं ही घटतौली को पकड़ने के लिए छापामारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed