फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amrit Sarovar being decorated for Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के लिए सजाए जा रहे अमृत सरोवर

Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar being decorated for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के लिए सजाए जा रहे अमृत सरोवर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 145 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इन सरोवरों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के नाम पर किया गया है। अब प्रशासन अमृत सरोवरों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए सजाने संवारने में लगा है। सीडीओ पूर्ण बोरा कार्यक्रम की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इसके अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रस्तावित है। गांव-गांव, घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान की कमान डीएम उमेश मिश्रा के हाथ है। सीडीओ अभियान के अतिरिक्त जला कार्यक्रम समन्वयक हैं। हर विभाग को अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। लोगों को आजादी हासिल करने के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाई जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 1123 पंचायतों में घर-घर तिरंगा फहराने की रूपरेखा तैयार हो गई है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि प्रधानों, पंचायत सदस्यों समेत पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायतों में अमृत सरोवर बन रहे हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण की जिम्मेदारी मनरेगा को दी गई है। सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण के केंद्र व राज्य से अलग अलग लक्ष्य है। ,्
विज्ञापन

बताया कि लक्ष्य के 20 प्रतिशत अमृत सरोवर का निर्माण 15 अगस्त से पहले पूरा करने के आदेश हैं। इस प्रकार 11 ब्लॉक में 145 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा हो गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए अमृत सरोवरों को संवारने का काम चल रहा है। सबसे अधिक 21 अमृत सरोवर नजीबाबाद ब्लॉक में तैयार हैं। बताया कि अफजलगढ़ ब्लॉक में 11, धामपुर में 13, स्योहारा में 16, हल्दौर में 11, जलीलपुर में 05, कोतवाली में 15, मोहम्मदपुर देवमल में 21, नहटौर में 14, नूरपुर में 09, किरतपुर ब्लॉक में 18 सरोवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed