फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amrit Mahotsav: One thousand people ran in the tricolor race

अमृत महोत्सव : तिरंगा दौड़ में दौड़े एक हजार लोग

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav: One thousand people ran in the tricolor race
बिजनौर में तिरंगा यात्रा में दौड़ते युवा। - फोटो : BIJNOR
अमृत महोत्सव : तिरंगा दौड़ में दौड़े एक हजार लोग
विज्ञापन

बिजनौर। क्रीड़ा भारती और आरवीआईटी की ओर से स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिजनौर में तिरंगा दौड़ आयोजित की गई। जिसमें छह वर्ष के कृष्णा और सात वर्ष की काव्या ने भी दौड़ लगाई। एक हजार से अधिक शहर वासियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
तिरंगा दौड़ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई। शुभारंभ सीडीओ केपी सिंह, आरवीआईटी के प्रबंध निदेशक सनी देशवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पंडित विनोद गोस्वामी ने शंखनाद किया। सीडीओ ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए कितने ही लोगों ने जीवन बलिदान किया है। स्वाधीनता की रक्षा करना युवाओं की जिम्मेदारी है। तिरंगा दौड़ नुमाइश ग्राउंड, निरीक्षण भवन, विकास भवन, रोडवेज, पोस्ट ऑफिस चौराहा, सिविल लाइन, महाराणा प्रताप चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। डॉ. राघव मेहरा व पंकज कुमार विश्नोई ने देश भक्ति के गीत गाए। तिरंगा दौड़ का मुख्य आकर्षण गांव जमालपुर के छह वर्षीय कृष्णा और सात वर्षीय काव्या रहीं।
विज्ञापन

योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 1947 में देश को स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिली। सनी देशवाल ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत व युवाओं की फिटनेस संविदा योजना के लिए क्रीड़ा भारती जब भी सहयोग का अनुरोध करेगी उनकी संस्था अवश्य सहयोग करेगी। आरवीआईटी की ओर से 400 प्रतिभागियों को निशुल्क टी शर्ट व 50 प्रतिभागियों को रानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, महात्मा गांधी, अशफाक उल्ला खान, वीर सावरकर आदि महापुरुषों के चित्र देकर सम्मानित किया गया। दौड़ को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के जैनेंद्र सिंह, देशराज सिंह, विनय कुमार, अरविंद अहलावत, सुबोध कुमार, रोबिन चौधरी, डॉक्टर विकास कुमार, दीपक कुमार, राकेश शर्मा, करण सिंह आदि का सहयोग रहा।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम  में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed