फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amid the din filled prescription

हंगामे के बीच भरे गए पर्चे

Fri, 20 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Amid the din filled prescription
धामपुर। ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए चालान जमा करने को लेकर तीसरे दिन भी बैंक और ब्लाक में पूरे दिन हंगामा होता रहा। लोग परेशान रहे, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। भारी भीड़ से हाईवे पर कई बार जाम की स्थिति तक हो गई। पुलिस को व्यवस्था बनाने को कई बार सख्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन


धामपुर तहसील के तीन ब्लाकों अल्हैपुर, बुढनपुर और कासमपुरगढ़ी में ग्राम प्रधान पद और ग्राम सभा सदस्य पद को लेकर नामांकन करने के लिए धामपुर के एसबीआई बैंक को अधिकृत किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने को प्रशासन ने तीन काउंटरों को बढ़ा कर पांच कर करवा दिए। मगर फिर भी काम नहीं चला।
विज्ञापन


उधर, ब्लाक में भी अव्यवस्था का पूरी तरह से बोलबाला रहा। नामांकन पत्रों को जमा करने को लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद मार्ग पर शुगर मिल, अफजलगढ़ मार्ग पर सेंटमैरी स्कूल और धामपुर में स्योहारा चुुंगी के पास वाहनों को आगे जाने से जबरन रुकवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे नागरिकों को पूरे दिन भारी परेशानी रही। बैंक और ब्लाक के बाहर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के सामने व्यवस्था बनाने को गिड़गिड़ाए, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। नामांकन जमा करने को अफजलगढ़ ब्लाक में भी भारी अव्यवस्था रही।

अधिकारी व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से असफल नजर आए। 17 और 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 19 नवंबर से अब नामांकन पत्रों के जमा करने का काम शुरू हुआ है, जो 20 नवंबर को भी होगा।

कोई अव्यवस्था नहीं
धामपुर। एसडीएम सतेंद्र कुमार, सीओ धामपुर अशोक कुमार और सीओ अफजलगढ़ अजय कुमार से व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो इन अधिकारियों ने कहा कि व्यवस्था बेहतर है।

कुछ लोगों में शिकायत करने की आदत होती है। बैंक और ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने को काम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो रहा है।

पर्चे भरे
नींदडू़। नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन से प्रधान पद के कई उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी कराई और वापसी पर अपने समर्थकों के हमराह ढोल बाजे के साथ जुलूस निकाले। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में नामांकन कराने वाले प्रत्याशी भी जुलूस में शामिल रहे।

पहले दिन 622  हुए नामांकन
धामपुर। आरओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि 97 ग्राम पंचायतों में प्रधानों के लिए अल्हैपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को 622 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। ग्राम पंचायत मेंबरों के लिए 267 लोगों ने पर्चे जमा किए।


अब तक कुल ब्लॉक की सभी ग्रामपंचायतों में प्रधान पद के लिए 955 और मेंबरी के 1444 लोगों से पर्चे खरीदे। शुक्रवार को सवेरे आठ बजे से पर्चे जमा करने का कार्य शुरू होगा। शाम के चार बजे तक पर्चे जमा होंगे। 21 और 22 नवंबर को पर्चों की जांच होगी।

23 नवंबर को तीन बजे तक नाम वापसी और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। एक दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed