फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amendment inspector accused of harassment

सफाई निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 08 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amendment inspector accused of harassment
सफाई निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। सफाई कर्मियों ने पालिका के सफाई निरीक्षक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सफाई निरीक्षक पालिका के अपने चहेते सफाई कर्मियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विरोध करने पर उनकी नौकरी को खत्म करने को धमका रहे हैं। सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
शनिवार को पालिका में पालिकाध्यक्ष के समक्ष दो पक्षों में नोकझोंक हुई। जैतरा के सफाई कर्मी राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि पालिका के सफाई कर्मियों की गुटबंदी के चलते छोटे कर्मचारियों का सफाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। वह पहले ड्यूटी पालिका परिसर में करता था। पर निरीक्षक ने चहेते सफाई कर्मियों के उकसाने से उसे नगीना चौक पर स्थानांतरण कर दिया। अब निरीक्षक उसे नगीना चौक से भी हटाकर अन्यत्र स्थान पर भेज रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। निरीक्षक उनका पक्ष सुनने के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर शनिवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच में काफी नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और सभासद सोनू वाल्मिकी के हस्पक्षेप से मामला शांत हुआ। सभासद रिहान शेख, फरीद डॉन, इमरान आदि ने कहा कि पालिका में आए दिन सफाई कर्मियों के होने वाले विवाद के कारण सफाई व्यवस्था ठप हो गई। पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से सफाई कर्मियों में चल रहे आपसी विवाद का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सफाई की दृष्टि नगर को चार भागों में बांटा गया है। अब सफाई कर्मियों के स्वत: ही ट्रांसफर होंगे। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed