{"_id":"61214ec809743b746630db17","slug":"amar-ujala-special-report-a-girl-from-bijnor-is-trapped-in-afghanistan-and-the-intelligence-department-has-started-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: अफगानिस्तान में फंसी बिजनौर की युवती, परिवार की तलाश में जुटा खुफिया विभाग, एसपी बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: अफगानिस्तान में फंसी बिजनौर की युवती, परिवार की तलाश में जुटा खुफिया विभाग, एसपी बोले...
Sun, 22 Aug 2021 12:36 AM IST
कपिल kapil
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:36 AM IST
सार
खुफिया विभाग को पता चला कि बिजनौर की एक युवती अफगानिस्तान में फंसी है तो उसके परिजन और घर को तलाशने के लिए पूरी टीम जुट गई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर जहां अफगानिस्तान में तालिबान लगातार कब्जा और बर्बरता कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वहां फंसे यहां के लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। इसी चिंता को देखते हुए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए शासन स्तर हर जिले से सूची मांगी गई है। इसी बीच खुफिया विभाग को पता चला कि बिजनौर की एक युवती अफगानिस्तान में फंसी है तो उसके परिजन और घर को तलाशने के लिए पूरी टीम जुट गई। हालांकि एक मोबाइल नंबर के सहारे उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका पता अभी तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में पिछले एक माह से तालिबान वहां के लोगों पर बर्बरता कर रहा है। इसी बीच वहां फंसे भारतीय लगातार अपने देश वापस आ रहे हैं। उधर, भारत सरकार को भी अपने लोगों की चिंता सताने लगी है। इसी चिंता के चलते हर जिले में खुफिया विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है, जो अफगानिस्तान में गए हैं। वहां किस जगह पर हैं और उनसे संपर्क कर उनकी लोकेशन आदि तलाश रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर जिले की बात करें तो यहां अभी तक किसी नाम की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन शनिवार को जिले की एक युवती जो अफगानिस्तान में हैं, उसकी तलाश होती रही। इस मामले में खुफिया विभाग के पास केवल एक मोबाइल नंबर हाथ लगा, जो उस युवती के साथी कर्मचारी का बताया जा रहा है। दिनभर उस पर संपर्क करने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह स्वीच ऑफ आने के कारण लड़की की लोकेशन और उसका नाम, पता नहीं मिल सका।
विज्ञापन
उधर, खुफिया विभाग तमाम सूत्रों के माध्यम से जिले में उस युवती के परिजनों को तलाशता रहा, ताकि शासन को उसके बारे में सूचना भेजी जा सके।
पता कराया जा रहा है कि कहीं कोई यहां का व्यक्ति अफगानिस्तान में तो नहीं फंसा। हालांकि अभी तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर