फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala's Unique initiative will shape the future

भविष्य संवारेगी अमर उजाला की अनूठी पहल

Sun, 15 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's Unique initiative will shape the future
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर सीनियर क्लास के युवाओं में उत्साह था।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने आए विद्यार्थियों का कहना था कि अमर उजाला अखबार की यह अनूठी पहल है जो उन्हें भविष्य संवारने में मदद करेगी।

अमर उजाला की अनूठी पहल के अंतर्गत अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। जिसमें चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


रविवार को नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। सुबह कोहरे के बावजूद भी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर आने शुरू हो गए थे। इस बार परीक्षा में व्यवस्था की गई थी कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ साथ अपना फोटो आईडी भी लाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों द्वारा आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था किए जाने से परीक्षार्थी वांछित अभिलेख लेकर आए। परीक्षा में विद्यार्थियों को बैठाने के लिए सीटिंग प्लान कॉलेज गेट के बाहर कई जगह चस्पा किया गया था।

परीक्षा में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। इस श्रेणी के 559 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा नौ और दस के 292 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षा अधिक रही। अनेक छात्राएं ऐसी थीं जो 70-80 किमी दूर से अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आईं।

सुबह नौ बजे छात्र-छात्राओं का कॉलेज में प्रवेश कराया गया। उनके मोबाइल व बैग व्यवस्थित रूप से जमा कराए गए। सुबह दस बजे परीक्षा शुरू हुई जो 11.30 बजे खत्म हुई। परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।

कॉलेज के डायरेक्टर पवन राजपूत परीक्षा के दौरान व्यवस्था पर नजर रखने के लिए मौजूद रहे। परीक्षा के आयोजन में कृष्णा कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक डॉ. जेपी अग्रवाल, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीए खान, साइंस कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, फौजिया बशीर, पूनम गुप्ता, अंकित सैनी, डॉ. शोभित रस्तौगी, शालिनी शर्मा, पूजा, दीपशिखा  अग्रवाल, रुचि सिंह का सहयोग रहा।

परीक्षा देकर बढ़ा हौंसला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह था। हल्दौर एवं नूरपुर क्षेत्र से आई अनीता बाचियान, प्रमिला, सुनीता, आशा, कल्पना का कहना था कि अमर उजाला की इस प्रतियोगिता से उन्हें करियर के चयन में मदद मिलेगी।

आजकल प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्यूटराइज्ड ओएमआर शीट से परीक्षा होती हैं। वे पहली बार इस तरह की परीक्षा देने आई हैं। अनीता बाचियान का कहना था कि उन्हें छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने का पूरा भरोसा  है। प्रमिला ने कहा कि यदि उसका चयन नहीं भी होता है तो भी अगली बार परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारूप मिल गया है। नगमा, अर्शी खान, सतीश, अंकित आदि छात्र-छात्राओं ने भी अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की है।


प्रवेशपत्र की व्यवस्था कराई
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने आईं कई छात्राएं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आईं थीं। उनको किसी कारणवश प्रवेशपत्र नहीं मिले। कृष्णा कॉलेज के गेट पर ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र  उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed