फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amano Aman's prayer was sought on Goodbye Zuma

अलविदा जुमा पर मांगी अमनो अमान की दुआ

Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amano Aman's prayer was sought on Goodbye Zuma
बिजनौर में जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : BIJNOR
अलविदा जुमा पर मांगी अमनो अमान की दुआ
विज्ञापन

बिजनौर/गजरौला शिव। मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज शहर, कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों में अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी गई। सुरक्षा व शांति के लिहाज से प्रमुख मस्जिदों के बाहर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों के पास पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
जमीयत उलमा ए हिंद बिजनौर के पूर्व जनरल सेक्रेटरी व अध्यक्ष कारी अरशद महमूद कासमी ने सदकतुल फित्र रोजे की जकात के बारे में रोशनी डालते हुए कहा कि इस्लाम में रोजे की जकात के नाम से सदकतुल फित्र वाजिब कर दिया गया है। ईद की नमाज से पहले फितरा अदा कर देना चाहिए। अलविदा जुमे की नमाज मोहल्ला चाहशीरी जामा मस्जिद में मौलाना वरीस अहमद, मरकज वाली काजीपाड़ा जामा मस्जिद में मुफ्ती शमसुद्दीन, मिर्दगान वाली मस्जिद में कारी हन्नान, बहार वाली मस्जिद में हाफिज इस्लामुद्दीन, नूरानी मस्जिद में कारी खुर्शीद, मोती मस्जिद में कारी रजब अली, अक्शा मस्जिद में मौलाना इमरान, स्टेशन वाली मस्जिद में कारी अरशद आदि शहर की जामा मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। उधर देहात व कस्बों की जामा मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई जुमे की नमाज
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी/हल्दौर/नींदड़ू/स्योहारा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद पर मुफ्ती नईम ने नमाज अदा कराई। अली मस्जिद, किले वाली मस्जिद, मरकज मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, बेलवाली मस्जिद सहित नगर व ग्रामीण मस्जिदों पर नमाज पढ़ी गई। कासमपुर गढ़ी की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद शाहिद ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। हल्दौर जामा मस्जिद में इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद कासमी ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। नींदडू़ में शुक्रवार को जामा मस्जिद, मस्जिद जीनतुल इस्लाम, मोती मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद सादात, मोहम्मदी मस्जिद, अली मस्जिद, मस्जिद अबुबक्र, उमर मस्जिद तथा सुनहरी मस्जिद आदि में अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। स्योहारा में जामा मस्जिद, हाजी वाली मस्जिद, जैना वाली मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, मियां वाली मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, थाने वाली मस्जिद, शाही मस्जिद आदि में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित स्थल पर नहीं पढ़ने दी गई नमाज
शिवाला कलां/किरतपुर। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने गांव अब्दुल्लापुर टांडा में विवादित स्थल मदरसा में जुमा अलविदा की नवाज नहीं पड़ने दी। गांव अब्दुल्लापुर टांडा में 10 वर्ष पूर्व से गांव में मदरसा स्थल पर हिंदू समुदाय के विरोध करने पर जुमा अलविदा की नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके अलावा और नवाज इसी स्थान पर पढ़ते हैं और ईद की नमाज निकट के गांव नंगली पथवारी पढ़ने के लिए जाते हैं। आज के दिन पुलिस प्रशासन विवादित स्थल पर सतर्क रहता है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के ग्रामीणों ने अपने-अपने घर पर नवाज पढ़ी। किरतपुर में जामा मस्जिद, मरकज मस्जिद, बंकी मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद, कोटले की जामा मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, अलनूर मस्जिद सहित तमाम मसजिदों में नमाजियों की काफी भीड़ भाड़ रही।

नींदडू़ में ईद की नमाज सवा आठ बजे
नींदडू़। शहर इमाम काजी नूर अहमद फारूकी ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज पूर्वाह्न सवा आठ बजे (8.15) अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद में ईद की नमाज का समय पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे (8.30) निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश या मौसम खराब होने की स्थिति में पूर्व की भांति मोहल्लों की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed