फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aman's song will inspire people to vote

अमन का गीत लोगों को मतदान को करेगा प्रेरित

Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aman's song will inspire people to vote
अमन का गीत लोगों को मतदान के लिए करेगा प्रेरित
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के शिक्षक का गीत गांव-गांव, घर-घर गूंजकर लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेगा। डीआईओएस कार्यालय गीत को सभी विद्यालयों में हर शिक्षक तथा छात्र तक पहुंचाने में जुट गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। चुनाव आयोग के अधिक से अधिक मतदान कराने के प्रयास है। जिले में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के 387 विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के शिक्षक अमन यादव ने आओ हम मतदान करें, शीर्षक से एक गीत स्वरबद्ध किया है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश तथा सीडीओ केपी सिंह के निर्देशन में तैयार मतदान गीत की को सभी पसंद कर रहे हैं। प्रशासन गीत को लेकर मिल रहे रिस्पांस से उत्साहित हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि गीत की सीडी सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों, डिग्री व तकनीकी कॉलेजों में भेजी जा रही है। विद्यालय सभी शिक्षकों व छात्रों को सीडी का वितरण करके मतदान का महत्व बताएंगे। जीआईसी मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed