{"_id":"67e6d1f85ba7646826087d8e","slug":"alvida-juma-after-offering-namaz-in-bijnor-bloody-clash-between-two-parties-many-injured-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमा: बिजनाैर में नमाज पढ़ने के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, इस बात पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमा: बिजनाैर में नमाज पढ़ने के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, इस बात पर हुआ विवाद
Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नमाज पढ़ने बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर जनपद के नांगलसोती क्षेत्र में नमाज पढ़ने बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सैदपुरी में पांच बजे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद सेे निकलते हुए भूरा पक्ष और अनीस पक्ष में मस्जिद के पंखे उतारने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी गाली गलौच और मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
इस खूनी संघर्ष में भूरा, शाहरुख और दूसरे पक्ष आमिर, अनीस, नबाब, रिजवान, नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे।
नांगल थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि भूरा पक्ष ने नए पंखे लगवाने के लिए पुराने पंखे उतरवाए थे, जबकि अनीस पक्ष पुराने पंखों की मरम्मत कराने को कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन