फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allotment of 43 plots of housing and development

आवास एवं विकास के 43 भूखंडों का किया आवंटन

Wed, 17 Feb 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Allotment of 43 plots of housing and development
नजीबाबाद में आवास और विकास परिषद के भूखंडों की नीलामी कराते अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
आवास एवं विकास के 43 भूखंडों का किया आवंटन
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र आवास एवं विकास परिषद के नेतृत्व में गठित टीम ने नजीबाबाद में आवास एवं विकास के 43 भूखंडों का आवंटन किया। आरक्षित श्रेणी के भूखंडों के सभी छह भूखंड आवेदन न मिलने से आवंटित नहीं किए गए।
डीएम के निर्देशन में गठित उप्र आवास एवं विकास परिषद की टीम ने मंगलवार को भूखंड के लिए आवेदन करने वालों को भूखंड आवंटित किए। तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार न्यायिक चंद्रकला, उप्र आवास एवं विकास परिषद बरेली जोन रूहेलखंड मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार, मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एवी सिंह के नेतृत्व में आवास एवं विकास के भूखंडों का आवंटन किया गया। 72 वर्गमीटर के 22 सामान्य और छह आरक्षित भूखंड आवंटन प्रक्रिया में 36 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न छह आरक्षित श्रेणी में आवेदन प्राप्त न होने पर सामान्य श्रेणी के 22 भूखंड लॉटरी के आधार पर आवंटित किए गए। आवास एवं विकास परिषद की ओर से 127.5 वर्गमीटर के आठ, 162 वर्गमीटर के 16 और 256.50 वर्गमीटर के आठ भूखंड के लिए आवेदन मांगे गए थे। तीनों श्रेणी में भूखंड संख्या के विपरीत कम आवेदन प्राप्त हुए। प्रथम दो श्रेणी में तीन-तीन और अंतिम श्रेणी में एक मात्र आवेदन मिलने पर सभी को भूखंड आवंटित किए गए।
विज्ञापन

पांच प्रतिशत छूट का लाभ लें
नजीबाबाद। आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता एवी सिंह ने भूखंड का आवंटन प्राप्त करने वाले आवेदकों से 45 दिन के भीतर समस्त धनराशि अदा करके पांच प्रतिशत छूट का लाभ लेने की सलाह दी है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 50 प्रतिशत धनराशि जमा करने वालों को शेष धनराशि तीन तिमाही में बिना छूट के अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित श्रेणी के लिए नहीं किया आवेदन
नजीबाबाद। आवास एवं विकास की 72 वर्गमीटर भूखंड के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और सामान्य वर्ग के एक-एक सीनियर सिटीजन के लिए और सांसद, विधायक व स्वतंत्रता सेनानी में से किसी एक के लिए भूखंड आरक्षित था। सभी छह आरक्षित श्रेणी आवेदन न मिलने से रिक्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed