फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alleged conversion of religion under the guise of satsang

सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप

Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Alleged conversion of religion under the guise of satsang
सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव चक गोवर्धन में सत्संग की आड़ में बीमारों को सही करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सत्संग को बंद करवा दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आयोजक सहित कई को थाने ले आई।

गांव चक गोवर्धन में तिलक सिंह के घर पर कुछ लोग मिशनरी का सत्संग कर रहे थे। बताया जाता है कि बीमारी सही होने का झांसा देकर अधिकांश महिलाओं को बरगलाया जा रहा था। सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए सत्संग को रुकवा दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आयोजकों ने प्रभु यीशु की साधना से बीमारी दूर होने की बात कही। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयोजकों में से एक महिला त्वचा रोग से पीड़ित है। यदि कोई सही होता तो वह होती, लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस मौके से ललित सिंह, दिनेश कुमार व दो महिलाओं को थाने ले आई। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नेपाल सिंह, दिवेश कुमार, नीशू सैनी, कृष्णा सैनी, पंकज सैनी, सौरभ सैनी, अरविंद सैनी, राजू सैनी आदि बजरंग दल कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे है। कोतवाल राधेश्याम का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed