फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All India Kabaddi tournament begins

आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट शुरू

Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
All India Kabaddi tournament begins
आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

स्योहारा। प्रसिद्ध समाज सेवी स्वर्गीय डॉ. नृपेंद्र वर्मा की याद में आजाद कबड्डी क्लब टूर्नामेंट द्वारा दो दिवसीय आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ डॉ. मनोज वर्मा व थानाध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व विधायक नईम उल हसन ने फीता काट कर किया।

शनिवार को मुरादाबाद रोड पर आयोजित डॉ. नृपेंद्र वर्मा मेमोरियल दो दिवसीय आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब की चार टीमें उत्तराखंड मनोहर वाली गदरपुर सलेमपुर कांठ स्योहारा हीरावली सहित 18 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन में कबड्डी का मुकाबला पंजाब से आई टीम बाबा पाला सिंह लोढा तथा स्पोर्ट्स क्लब डेरा व्यास जी पंजाब में हुआ। पूर्व विधायक हाजी नईमुल हसन व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। आजाद कबड्डी क्लब अध्यक्ष नजाकत पहलवान ने बताया कि लगभग 18 टीमें मैदान में मुकाबले में उतरी हैं और फाइनल जीतने वाली टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये दिया जाएगा। इस दौरान उस्ताद खलीफा हाजी अनवार शेख, उस्ताद खिलाफत हुसैन उर्फ कल्वा, इल्यास बोरी, मोहम्मद अय्यूब , जाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed