फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert issued on rising water level of Ramganga dam

रामगंगा बांध के बढ़ते जल स्तर पर अलट जारी

Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Alert issued on rising water level of Ramganga dam
रामगंगा बांध के बढ़ते जल स्तर पर अलर्ट जारी
विज्ञापन

स्योहारा। रामगंगा बांध के बढ़ते जल स्तर के कारण जहां एक ओर क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर रामगंगा नदी के बहाव क्षेत्र व खादर इलाके में दबंगों के कब्जे और खेती के चलते नदी का व्यापारिक मार्ग अपना अस्तित्व खो बैठा। 1960 के दशक में जब रामगंगा बांध का निर्माण किया गया था। उस समय हरेवली के बैराज से होकर 5 लाख क्यूसेक पानी इस नदी में चला करता था।

स्योहारा क्षेत्र के जोतहिम्मा, मुकरपुरी, सिपाहीवाला, टांडा, बेरखेड़ा आदि में रामगंगा नदी में खो नदी, फीका नदी, बनैली नदी आदि का संगम है। यहां नदियों का बहाव तीन किमी से भी अधिक भूमि में था। तब नदियों की क्षमता 5 लाख क्यूसेक से भी अधिक थी है लेकिन 50 वर्ष में यह नदी अस्तित्व खो बैठी। नदी के वास्तविक बहाव क्षेत्र में अवैध कब्जे कर गन्ने आदि की खेती की जा रही है। यहां रामगंगा नदी पर 600 मीटर लंबा पुल बना है। अब पुल के लंबाई में से मात्र 50 मीटर को छोड़कर शेष पर अवैध खेती हो रही है और नदी अब नाला बनकर रह गयी है। अब जब भी कालागढ़ के डैम से 5 से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है तो सिपाहियों वाला के निकट अनेकों गांवों की भूमि जलमग्न हो जाती है। प्रतिवर्ष कालागढ़ के डैम से नदियों की सफाई और बहाव क्षेत्र को सुचारू बनाने के लिए बार चेतावनी जारी की जाती हैं, परंतु यह सिर्फ कागजी घोषणा ही साबित होती है। 2010 में आई बाढ़ के चलते क्षेत्र की जनता ने इसका खामियाजा भुगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed