फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert issued at flood centers

बाढ़ केंद्रों पर पर अलर्ट जारी

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Alert issued at flood centers
बाढ़ केंद्रों पर अलर्ट जारी
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए तहसील क्षेत्र के सभी निर्धारित बाढ़ केंद्रों पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी गांव या मजरे में बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो वह अविलंब तहसील स्थित कंट्रोल रूम 01344-230035 पर अवगत कराएं।
उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ़ से निपटने के लिए 10 बाढ़ केंद्रों को स्थापित किया गया है। इन बाढ़ केंद्रों में अफजलगढ़ में डाक बंगला, कादराबाद में सिंचाई विभाग की पानी की टंकी, हरेवली में जूनियर हाई स्कूल, धामपुर में तहसील कार्यालय, शेरकोट में खो बैराज का निरीक्षण भवन, मुबारकपुर टप्पा भारती में जूनियर हाई स्कूल, शाहपुर जमाल ए में राजकीय इंटर कॉलेज, स्योहारा में विकास खंड कार्यालय बुढ़नपुर, बगवाड़ा में निरीक्षण भवन नहर बगवाड़ा और नहटौर में जलकल विभाग में बाढ़ केंद्र बने हैं। सभी केंद्रों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह केंद्र पर मौजूद रहेंगे। केंद्र प्रभारी का दायित्व होगा कि बाढ़ केंद्र पर कोई न कोई कर्मचारी हमेशा उपस्थित रहे। बाढ़ केंद्र खाली न रहे। आदेशों का उल्लंघन होगा तो संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से जो बाढ़ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर आपातकालीन स्थिति में राहत कार्य करने के लिए यातायात की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कहीं कोई दिक्कत नहीं है: एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी भी नदी में बाढ़ की स्थिति नहीं है। लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ केंद्रों पर तैनात किए अधिकारियों और कर्मचारियों की चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed