फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akhilesh Yadav reached in Bijnor and will address a public meeting

UP: अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 25 Nov 2023 04:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Nov 2023 04:13 PM IST
सार

Akhilesh Yadav Update : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लिए बगैर निशाना साधा। उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर भी यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached in Bijnor and will address a public meeting
बिजनौर के नूरपुर में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार यानी आज बिजनौर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के साथ-साथ किसानों, युवाओं व बेरोजगारों को भी साधने का काम किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का वादा करके लोगों लुभाया। बताया गया कि पूर्व सीएम का भाषण करीब 33 मिनट का रहा।

विज्ञापन

अखिलेश ने बगैर नाम लिए सीएम योगी पर कसा तंज

वहीं, अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्वामी उमेश की पर्सनैलिटी मुख्यमंत्री से अच्छी है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में इंडिया जब से हारा है, तब से एक नया शब्द डिक्शनरी में शामिल हो गया है। उन्होंने अपने भाषण में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर ही कहा कि यह शब्द उन पर चिपक गया है, जो निकले नहीं निकल सकता।

विज्ञापन

अखिलेश बोले- लखनऊ के स्टेडियम में वर्ल्ड कप होता तो परिणाम कुछ और होता


अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादियों के लखनऊ में बनाए गए स्टेडियम में मैच होता तो परिणाम कुछ और होता। उन्होंने कहा कि लखनऊ में स्पोर्ट्स स्टेडियम समाजवादी सरकार ने बनाया था, जिसका नाम कान्हा रखा गया। अब भाजपा सरकार ने स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया है। ऐसे में अगर यह मैच लखनऊ के स्टेडियम में होता तो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ भगवान कान्हा का भी आशीर्वाद मिला होता।

बोले- वर्ल्ड कप हार गए पर भाईचारा बनाकर रखना है


अखिलेश यादव ने कहा कि हम भले ही वर्ल्ड कप से दूर रह गए लेकिन, भाईचारा बनाकर रखना है। पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के लोगों को अधिकार दिलाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि यही पीडीए एनडीए को हरायगा। पिछड़ी जाति के लोग समझ गए हैं कि भाजपा की सरकार रही तो बाबा साहब आंबेडकर के संविधान में दिए अधिकारों को यह लोग छीन लेंगे। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई नौकरी और रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- अंग्रेजी में झूठ बोलते हैं सीएम योगी


अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बोलते हैं, जिससे आम जनता समझ नहीं पाए। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने अखबारों में पढ़ा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा रेवेन्यू सर प्लस में इकोनॉमी चल रही है। अखिलेश यादव ने मौजूद लोगों से पूछा कि अगर इकोनॉमी सर प्लस में चल रही है तो हमें डीजल और पेट्रोल महंगा क्यों मिल रहा है। पूछा कि आज सिलिंडर सस्ता क्यों नहीं है।

बोले- समाजवादी लोगों के लिए नई चार्जशीट तैयार रखती है ये सरकार


उन्होंने कहा कि गन्ने की कीमत बढ़नी चाहिए। यह जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। कहा कि यह लोग समाजवादी लोगों के लिए एक नई चार्जशीट तैयार रखते हैं। अगर कोर्ट से जमानत मिल भी जाए तो नई चार्जशीट लगा देते हैं।

अखिलेश बोले- आजम खान को झूठा फंसाकर जेल भेजा


अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को झूठा फंसाकर जेल भेज दिया। यह सरकार दूसरे दलों व विपक्षियों पर झूठे मुकदमे कर रही हैं। वहीं, कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक किसान की जमीन का छह करोड़ में सौदा कर लिया। उसे चेक दे दिया लेकिन, बाद में भाजपा के लोगों ने वह चेक फाड़ दिया। उसे न्याय नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। भाजपा के लोग बुलडोजर की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर लेकर चलते हैं लेकिन, उसका ड्राइवर बुलडोजर छोड़कर भाग गया।

'गठबंधन में हमसे बेहतर साथ देने वाला कोई नहीं'


अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में दिल्ली ही नहीं बल्कि लखनऊ वालों को भी साथ-साथ रवाना करना है। गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन में हमसे बेहतर साथ लेने वाला कोई नहीं है। ईमानदारी के साथ जो दल साथ आएगा, उसका पूरा साथ देंगे। कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ भाजपा को हराना है। 2014 में यूपी से यह लोग आए थे अब 2024 में यूपी से ही बाहर जाएंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन पर नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा संबोधित किया है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed