फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agriculture: Cholesterol Free Pusa Mustard-32 will make rich

कोलेस्ट्रॉल फ्री पूसा सरसों-32 करेगी मालामाल

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agriculture: Cholesterol Free Pusa Mustard-32 will make rich
Agriculture: Cholesterol Free Pusa Mustard-32 will make rich
कृषि : कोलेस्ट्रॉल फ्री पूसा सरसों-32 करेगी मालामाल
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पूसा सरसों-32 का परीक्षण किया जा रहा है। जीरो कोलेस्ट्रॉल वाली यह प्रजाति किसानों को दोगुनी पैदावार देगी। किसान अब तक पीली सरसों बोते थे, लेकिन यह काली सरसों में अच्छी पैदावार वाली प्रजाति है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और इसका खाद्यान्न में प्रयोग करने वालों की भी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा।
किसान काली सरसों के अलावा पीली सरसों की भी बुवाई कर रहे हैं। पूसा-31 में काली सरसों के मुकाबले कोलेस्ट्रॉल कम होने की वजह से इसकी बहुत मांग रहती है। इसकी कीमत बाजार में इस समय नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है। जिले में हालांकि इस पीली सरसों की पैदावार एक क्विंटल प्रति बीघा तक रहती है। इसे देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों की नई प्रजाति पूसा सरसों-32 तैयार की है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली द्वारा तैयार की गई है। यह काली सरसों में है और यह कोलेस्ट्रॉल फ्री है। नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में यह प्रजाति बोई गई है। इसके अलावा इसका बीज बढ़ाने के लिए कुछ किसानों को भी दिया गया है। अच्छी पैदावार होने पर किसानों को यह प्रजाति दी जाएगी।
विज्ञापन

यह है प्रजाति की खासियत
यह प्रजाति 145 दिन में तैयार हो जाती है। इसमें 38 प्रतिशत तेल निकलता है। इसकी औसत पैदावार 27.10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक रही है। इसमे इरूसिक एसिड की मात्रा 1.32 प्रतिशत रहती है, जबकि सामान्य प्रजातियों में यह 40 प्रतिशत से ऊपर होता है। इरूसिक एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह के अनुसार पूसा सरसों-32 के गुणों की वजह से इसे बोने वाले किसानों को फायदा होगा। ट्रायल में सफल होने पर इसका बीज किसानों को अगले साल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed