फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After two years, the land was encroached

दो साल के बाद जमीन को कब्जामुक्त कराया

Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
After two years, the land was encroached
दो साल बाद जमीन को कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट थाने के गांव रघुनाथपुर निवासी भारत सिंह का एक जमीन संबंधी मामला एससीएसटी आयोग में चल रहा था। एससीएसटी आयोग द्वारा राजस्व विभाग से मामले की जांच मांगी जा रही है। इस मामले को रविवार को तहसीलदार आरसी चौहान ने हस्तक्षेप कर निपटा दिया। हिदायत दी कि यदि फिर से जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया तो कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लिखित में बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

तहसीलदार आरसी चौहान ने बताया कि गांव रघुनाथ पुर निवासी भारत सिंह ने एससीएसटी आयोग में शिकायत में बताया था कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी आठ बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। काफी प्रयास किया गया लेकिन जमीन को कब्जामुक्त कराने में सफलता नहीं मिली है। एससीएसटी आयोग ने राजस्व विभाग को हस्तक्षेप कर निदान कराने या फिर रिपोर्ट से अवगत कराने के आदेश दिए थे। मामला 2019 का बताया गया है। रविवार को तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ शेरकोट थाने में पहुंच कर दोनों पक्षों को तलब किया और उनकी समस्याओं को सुना। तहसीलदार ने दोनों के आरोप प्रत्यारोपों को सुनने के बाद निर्णय दिया कि जिसने भी जिसकी जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा कर रखा है। वह तत्काल मुक्त कर दे, नहीं तो जमीन को कुर्क कर सरकारी कर दिया जाएगा। दोनों में से किसी को भी अधिकार नहीं रहने दिया जाएगा। साथ आरोपियों पर कार्रवाई भी होगी। मामला बढ़ता देख आरोपियों ने जमीन को कब्जामुक्त कर मामले को खत्म करने का सुझाव दिया। जिस पर दोनों पक्षों के रजामंद होने पर मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed