फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the approval of DM, the appointment letters of Panchayat assistants will be distributed.

डीएम के अनुमोदन के बाद पंचायत सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरित होंगे

Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the approval of DM, the appointment letters of Panchayat assistants will be distributed.
बिजनौर। पंचायत सहायकों की नियुक्ति पत्र वितरण में समय लग सकता है क्योंकि ग्राम पंचायतों से आई अभ्यर्थियों की मेरिट सूची की छानबीन कराई जा रही है। डीएम के अनुमोदन के बाद नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि कि जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक रखे जाने हैं। पंचायत सहायक रखने का अधिकार मेरिट के आधार पर पंचायतों का है। पंचायतों ने मेरिट सूची फाइनल करके डीएम के अनुमोदन के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि अदालत से नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं है। नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी। डीएम उमेश मिश्र चयन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पंचायतों से आई अभ्यर्थियों की मेरिट सूची की अभिलेखों से मिलान करा रहे हैं। इस काम में अधिकारियों की कई टीम लगी है। कहा जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद डीएम मेरिट सूची को अनुमोदित कर देंगे। बताया कि यदि सूची में कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित पंचायत को संशोधन के लिए भेज दी जाएगी। डीएम द्वारा सूची को अनुमोदित करने के बाद ही नियुक्ति पत्र वितरित होंगे। नियुक्ति पत्र देने का अधिकार पंचायतों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed