{"_id":"b42eccdf28a4e20b5d49bc60ce0d0d02","slug":"after-the-accumulated-time-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय खत्म होने के बाद जमा हुए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय खत्म होने के बाद जमा हुए पर्चे
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नजीबाबाद ब्लॉक की नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। शाम सवा चार बजे के बाद आए प्रत्याशियों के हंगामा करने पर अधिकारियों द्वारा उनके भी नामांकन जमा कराए गए।
एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय की देखरेख में संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए।
नामांकन कराने आए अनेक प्रत्याशी लगभग सवा चार बजे ब्लॉक परिसर में प्रवेश करने से रहे गए। सुरक्षाकर्मियों द्वारा समय समाप्त होने की बात कह कर उन्हें बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
इस पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। आरओ सुधांशु शेखर ने विरोध करने वाले तहसील परिसर के भीतर सभी प्रत्याशियों को नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर में बुला लिया और उनके पर्चे जमा कराए।
प्रधान पद पर 1300 पर्चों की बिक्री
नजीबाबाद। ब्लॉक के लिए 131 प्रधानों के लिए कुल 1300 तथा 1689 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के लिए 2100 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने तथा रिक्त पद रहने की संभावना है।
रिक्त रह सकता है आरक्षित पद
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत बीरुवाला के पंचायत सदस्य के 11 पदों में से एक पद एसटी आरक्षित है। संयोग से यहां अनुसूचित जनजाति का एक भी प्रत्याशी निवास नहीं करता। यह पद रिक्त रहने की संभावना है।
जाति प्रमाण पत्र छीनने का आरोप
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत सौफतपुर में गन्ना समिति चेयरमैन चौधरी सतेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद क्षेत्रवासियों द्वारा उनकी पत्नी नीलावती को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान बनाने का निर्णय फिलहाल साकार होता नहीं दिख रहा।
गांव के ही पवन ने अपनी पुत्री हिमानी का नामांकन पत्र जमा कराया है। लौटते समय कुछ बाहरी लोगों द्वारा उनका जाति प्रमाण पत्र छीनने का हिमानी और पवन ने आरोप लगाया। अधिवक्ता के बस्ते पर बदहवास पहुंचकर दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई।
सीओ संजय राय मौके पर पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि निर्विरोध ग्राम प्रधान चयन न हो पाने से बौखलाए लोगों ने उन पर हमला किया।
नांगल के एसओ के साथ दोनों को घर भेजा गया। नांगल एसओ अता मोहम्मद ने बताया कि पवन द्वारा स्वयं को असुरक्षित बताया गया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। ऐहतियातन उसके निवास पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।