{"_id":"6125352f8ebc3e0e8d6f47bb","slug":"advocates-mobilized-to-hold-elections-staged-a-sit-in-nazibabad-news-mrt553177671","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने को अधिवक्ता लामबंद, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने को अधिवक्ता लामबंद, दिया धरना
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील में धरना देते अधिवक्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव कराने को अधिवक्ता लामबंद, दिया धरना
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद का कार्यकाल समाप्त होने की अवधि बीतने के बावजूद चुनाव न कराने को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। लामबंद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने चुनाव प्रक्रिया के लिए सदस्यता प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी।
बार एसोसिएशन नजीबाबाद के लिए 22 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सर्वेश गहलौत और धीरेंद्र सिंह को समान मत मिले थे। सर्वसम्मति से छह माह सर्वेश गहलौत और बाद में धीरेंद्र सिंह के कार्यकाल का निर्णय लिया गया था। अध्यक्ष सर्वेश गहलौत का कार्यकाल छह माह पूरा होने के बाद 23 अगस्त 2020 को धीरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। तब से लगातार बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह और महासचिव पद पर मो.फहीम कार्यरत हैं।
बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महासचिव पर कार्यकाल समाप्त होने के कई माह बाद तक चुनाव न कराने के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सामूहिक धरना दिया। धरना प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं सुहेल अहमद, सर्वेश गहलौत, शराफत हुसैन ने अध्यक्ष और महासचिव पर कई बार अनुरोध के बावजूद एल्डर कमेटी को कार्यभार न सौंपने और चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए रवैया लोकतंत्र के विरुद्ध बताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में आसिफ हुसैन, शहीर परवाज, सुशील कुमार, संजय त्यागी, इंतजार कुरैशी, देवप्रताप सिंह, अतीकुर्रहमान, यशमणि तोमर, वसीम अहमद, देवेंद्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता शामिल हुए।
मतदाता सूची की जा रही दुरुस्त: अध्यक्ष व महासचिव
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महासचिव मो.फहीम ने बार काउंसिल उप्र के निर्देशानुसार बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव अविलंब कराने हेतु वचनबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते न्यायिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने से चुनाव में विलंब हुआ। उन्होंने दावा किया कि 19 अगस्त 2021 को नए सदस्यों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए एजेंडा भी निकाला जा चुका है।

नजीबाबाद तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।- फोटो : NAZIBABAD