{"_id":"60412be38ebc3ec899796e62","slug":"advocates-in-chandpur-nagina-are-absent-from-judicial-work-bijnor-news-mrt528364110","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
चांदपुर/नगीना। सीनियर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मेरठ में अधिकवक्ता ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
हाईकोर्ट मेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उप्र के आह्वान पर सीनियर बार एसोसिएशन चांदपुर के सदस्य बृहस्पतिवार को अपने चैंबर में तालाबंदी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य व सीओ शुभ सुचित को देकर मेरठ में अधिवक्ता की आत्महत्या में आरोपित नामजद समस्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, ओमकार सिंह तोमर एडवोकेट के सुपुत्रों के विरुद्ध पंजीकृत झूठे मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव आलोक कुमार त्यागी, हरिश्वर सिंह, सोमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, मंजीत चौहान, रविंद्र यादव, रजा हुसैन, वीरेंद्र तोमर, गिरीश यादव, कुशलपाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष चौधरी संजीव कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार हामिद हुसैन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा गया की मेरठ में अधिवक्ता द्वारा 12 फरवरी को आत्महत्या किए जाने के पश्चात प्राप्त हुए सोसाइट नोट व प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई। ज्ञापन के माध्यम से दोषी अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई।