फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adopt Hindi with heart: Vijay Kumar

हिंदी को मन से अपनाएं: विजय कुमार

Wed, 15 Sep 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Adopt Hindi with heart: Vijay Kumar
धामपुर में द एडूकूल गर्ल्स स्कूल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम में शामिल छात्राएं एवं शिक्षिकाएं। - फोटो : DHAMPUR
हिंदी को मन से अपनाएं: विजय कुमार
विज्ञापन

धामपुर। हिंदी दिवस के मौके पर एसबीडी महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने कहा कि हमें हिंदी को मन से अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा इकरा हुसैन ने विचार रखे। ईशी शर्मा ने हिन्दी से है रिश्ता पुराना शीर्षक पर कविता प्रस्तुत की। अजरा ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन भजन पेश किया। हिंदी विभाग के पंकज कुमार ने हिन्दी निज राष्ट्र का गौरव कविता प्रस्तुत की। डा. रेणुका सिंह ने भाषण दिया। पिछले दिनों कालेज में संस्कृत वाचन व संस्कृत लेखन प्रतियोगिता में क्रमश: ईशी शर्मा, मुस्कान राणा प्रथम, सना परवीन, परमज्योति द्वितीय, दीपाली, त्रिशा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। हिन्दी पखवाड़ा में कविता लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमश: हिना परवीन, स्वीटी प्रथम, निशा, प्रिया त्यागी द्वितीय, आफरीन जहां, श्रेया चिकारा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। प्राचार्या डा. पूनम चौहान ने हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता के कारणों पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें हिंदी को मन से अपनाना होगा। संचालन डा. अल्पना सिंह ने किया। कार्यक्रम में डा.विमला सिंह, डा. ललिता शर्मा, डा. पायल शर्मा, नीलम पाल, डा. रेशू शुक्ला, डा. नरगिस, सारिका शर्मा रहीं। शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न कार्यक्रम में आस्था और हितैषी से कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य वीके राणा ने हिंदी की महत्ता को बताया। विभागाध्यक्ष तारा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एडुकॉल दी गर्ल्स स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा प्रथम से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने मातृ भाषा हिंदी की खूबियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रबंधक डा. लोकेंद्र चौहान ने बच्चों को हिंदी को अपनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed