{"_id":"61df1b66ad27d6387f3114f2","slug":"administration-sought-options-from-6411-voters-for-voting-nazibabad-news-mrt5731946153","type":"story","status":"publish","title_hn":"6411 मतदाताओं से प्रशासन ने मतदान के लिए मांगा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6411 मतदाताओं से प्रशासन ने मतदान के लिए मांगा विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6411 मतदाताओं से प्रशासन ने मतदान के लिए मांगा विकल्प
नजीबाबाद। निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांगों को घर पर मतदान की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएलओ के माध्यम से चिह्नित मतदाताओं से उनसे मतदान केंद्र और घर पर मतदान के विकल्प फार्म 12-डी के माध्यम से लिए जा रहे हैं।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रही प्रक्रिया में नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रशासन ने 6411 मतदाताओं को घर से मतदान के लिए चिह्नित किया है। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने बताया कि 4320 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 2091 दिव्यांग मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं को फार्म 12-डी के माध्यम से मतदान केंद्र अथवा घर से मतदान की स्वैच्छिक अनुमति प्रशासन को देनी होगी।
तहसीलदार ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से चिह्नित मतदाताओं को फार्म 12-डी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पांच दिन के भीतर सभी मतदाताओं को मतदान का विकल्प प्रशासन को देना होगा। संवाद