फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration removed encroachment

प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment
नगीना में जेसीबी मशीन से खोखो को हटवाती पालिका व तहसील की टीम। - फोटो : BIJNOR
प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका परिषद व तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राज्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
एसडीएम घनश्याम वर्मा के निर्देश पर शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर तहसीलदार हामिद हुसैन के नेतृत्व में तहसील व नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक के पास हाइवे पर लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने नगीना कोतवाली मार्ग पर कताई मिल के सामने हाईवे पर अनाधिकृत रूप से रखे हुए लोहे के खोके पर जेसीबी चलाकर उन्हें तहस-नहस करके नगर पालिका परिषद में लाकर डलवा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग या कहीं भी सरकारी संपत्ति पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed