फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration made preparations to deal with corona infection

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने की तैयारी

Thu, 30 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration made preparations to deal with corona infection
धामपुर में निर्माणाधीन सौ बैड के अस्पताल का डाक्टरों की टीम के साथ निरीक्षण करते एडीएम विनय कुमा? - फोटो : DHAMPUR
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने की तैयारी
विज्ञापन

धामपुर। प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम विनय कुमार सिंह ने डाक्टरों की टीम के साथ धामपुर के सौ बेड के अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। हालांकि यह अस्पताल अभी चालू नहीं हो सका है। लेकिन महामारी के दौरान कोरोना संक्रमित केसों की संख्या में इजाफा होता है। तो इस अस्पताल में चालू कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से तीन शिफ्टों में डाक्टरों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
एडीएम विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण करने के बाद बताया कि अस्पताल भवन पूरी तरह से पूर्ण है। वहां पर विभाग की ओर से हर विषम परिस्थिति से निपटने के लिए करीब तीन माह पहले ऑक्सीजन प्लांट को भी स्थापित कर दिया गया है। अस्पताल को चालू नहीं किया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमित केसों में बढ़ोत्तरी होगी तो इस अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल को चालू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी तैयारी कर ली गई है। तीन शिफ्टों में डाक्टरों सहित स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। अधिकारियों ने इस दौरान अपने समक्ष ऑक्सीजन प्लांट को चालू करा कर देखा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धामपुर विजय वर्धन तोमर, पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट मशीन कवर के क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप
मंगलवार को सीडीओ केपी सिंह ने सौ बेड के अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की बॉडी पीछे की ओर से क्षतिग्रस्त पाने पर नाराजगी जताई थी। सीएमओ ने यह कह पीछा छुड़ाया था कि यह अभी गारंटी समय में है। निर्माण कर्ता कंपनी से शिकायत कर इसे जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। फिलहाल ऑक्सीजन प्लांट की मशीन कवर प्लांट के चालू होने से पहले क्षतिग्रस्त होने का मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed