{"_id":"62b4af3681e76f56a17a2db0","slug":"administration-demolished-illegal-colonies-bijnor-news-mrt5941313168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों को प्रशासन ने ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों को प्रशासन ने ध्वस्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कॉलोनियों को प्रशासन ने ध्वस्त कराया
नहटौर। नूरपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों को एसडीएम ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त कराया। राजस्व विभाग की कार्रवाई से कॉलोनी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।
नहटौर नगर के आसपास कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र नहीं होने की वजह से बड़े शहरों के प्रापर्टी डीलर भी छोटे शहरों में कॉलोनियों को विकसित कर रहे हैं। इन कॉलोनियों में कोई मानक नहीं होता है। कुछ प्रापर्टी डीलर आबादी घोषित करा लेते है, लेकिन सड़क, बिजली, पार्क व कॉलोनी में होने वाली अन्य सुविधाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आती हैं। सिर्फ प्लाटों की निशानदेही के र्लिए इंट लगाई जाती हैं। अवैध कॉलोनियों पर राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह, लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि, जय सिंह, अतुल कुमार व पुलिस बल के साथ नहटौर नूरपुर मार्ग स्थित चक ईंट भट्ठे के पास काटी जा रही दो कॉलोनियों पर पहुंचे। इन कॉलोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था। उनमें आबादी घोषित नहीं कराई थी।
एसडीएम ने दोनों कॉलोनियों में जेसीबी चलवाकर प्लाटों की भरी गई नींव को ध्वस्त कराया। एसडीएम ने अवैध कॉलोनियों की सूची बनाकर उन्हें नोटिस देने के लिए राजस्व विभाग के लेखपालों को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर में काटी जा रहीं कॉलोनियों की जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया जाएगा।