फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration alert on rumors of board exams

बोर्ड परीक्षाओं की अफवाहों पर अलर्ट रहा प्रशासन

Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on rumors of board exams
बोर्ड परीक्षाओं की अफवाहों पर अलर्ट रहा प्रशासन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में अफवाहों पर निगरानी के लिए आईटी सैल को एक्टिव कर दिया है। सैल परीक्षा के दौरान केंद्रों के हर मूवमेंट पर निगरानी रखेगी। जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखने के लिए राजपत्रित अधिकारी की संख्या बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम समेत तीन अधिकारी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
शासन के प्रमुख सचिव ने बृहस्पतिवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम, एसपी तथा डीआईओएस को बोर्ड परीक्षा के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अफवाह में सोशल मीडिया, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक या कर्मचारी की संलिप्तता मिलने पर एनएसए में कार्रवाई की जाए। इसके बाद शिक्षा विभाग का आईटी सैल बृहस्पतिवार रात से ही सक्रिय हो गया। जिले के 122 केंद्र पर तैनात करीब 6500 कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। मोबाइल फोन पर मैसेजे भेजकर उन्हें बताया गया कि जिला कंट्रोल रूम में प्रशासन के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के दो प्रधानाचार्य केंद्रों की हर गतिविधि पर निगाह रखेंगे। इसकी मिनट टू मिनट जानकारी डीएम तथा एसपी को दी जाएगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि डीएम रमाकांत पांडेय परीक्षा की पल पल की जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को होने वाली परीक्षा की दोनों पालियों में पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल का विज्ञान, इंटरमीडिएट का गणित, जीवविज्ञान का पेपर
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में आज महत्वपूर्ण पेपर हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित तथा जीवविज्ञान का पेपर है। प्रथम पाली में हाईस्कूल के पचास हजार से अधिक तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के करीब तीस हजार छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। दोनों पालियों में सभी 122 केंद्र पर परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र नकल करते पकड़ा गया
बिजनौर। एसएन इंटर कॉलेज गौहावर का परीक्षा केंद्र मूर्ति देवी इंटर कॉलेज सदाफल है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का इतिहास विषय का पेपर था। केंद्र के आंतरिक सचल दल ने तलाशी के दौरान एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। आरोपी छात्र के पास से नकल की पर्ची मिली हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने अगली कार्रवाई के लिए मामला बोर्ड को भेज दिया है। बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई हैं। अभी तक तीन परीक्षार्थी नकल के आरोप में पकड़े गए हैं। पहले नकल के दोनों मामले अशरफ जकरिया इंटर कॉलेज नूरपुर तथा नूतन इंटर कॉलेज तिसोतरा के हैं। पकड़े नकलचियों में दो मामले इंटरमीडिएट तथा एक हाईस्कूल का है। नूरपूर के केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में एफआईआर करा दी है।

147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का संस्कृत विषय का पेपर था। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का इतिहास का पेपर था। संस्कृत विषय में 19 परीक्षार्थी तथा इतिहास विषय में 128 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 147 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शासन की सख्ती के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग एक्शन में रहा। फ्लाइंग स्क्वायड ने प्रथम पाली में 20 और द्वितीय पाली में 30 केंद्रों पर छापा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed