{"_id":"626443a85de99b4ecf784731","slug":"adm-inspected-stone-crushers-nazibabad-news-mrt5857655119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोन क्रेशरों का एडीएम ने किया निरीक्षण
नजीबाबाद। एडीएम फाइनेंस अरविंद कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भागूवाला क्षेत्र के स्टोन क्रेशरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ओवरलोड वाहन, अवैध शराब, स्कूली वाहनों आदि की लगातार चेकिंग के निर्देश दिए।
एडीएम फाइनेंस अरविंद कुमार ने एसडीएम मनोज सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी तथा परिवहन विभाग एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ स्टोन क्रेशरों की चेकिंग की। एडीएम ने हिमगिरी स्टोन क्रेशर, सागर स्टोन क्रेशर और संतोष स्टोन क्रेशर का निरीक्षण किया। स्टोन क्रेशरों के स्टॉक तथा खनन सामग्री से संबंधित कागजातों की गहन पड़ताल की जिम्मेदारी टीम को सौंपी। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मनोज सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में एडीएम अरविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि ओवरलोड खनन वाहनों के संचालन और अवैध खनन के प्रति प्रशासन गंभीर है। शराब माफियाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में चलाए गऐ अभियान में शुक्रवार रात ओवरलोड पांच खनन वाहनों को सीज करने, शराब की दुकानों का चेकिंग अभियान चलाने की जानकारी दी। उधर एसडीएम और सीओ ने आबकारी निरीक्षक के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक आदि की पड़ताल की।