{"_id":"5df28c178ebc3e879c00fe03","slug":"action-will-be-taken-on-the-cleaning-workers-who-set-fire-to-the-garbage-eo-dhampur-news-mrt4584471145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में आग लगाने वाले सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई : ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में आग लगाने वाले सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई : ईओ
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा है कि कूड़े को डलाव घर पर ही डाला जाए। एकत्रित कर जलाया न जाए। कूड़े को किसी भी सफाई कर्मी ने जलाया तो कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने पालिका के सभी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों की शिवाजी पार्क में बैठक ली। ईओ ने निर्देशित किया कि सफाई के दौरान किसी भी हालत में एकत्र किए कूड़े में आग नहीं लगानी है। जो ऐसा करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पालिका परिसर के बाहर सड़क पर बनी नगर पालिका की दुकानों के किराएदारों को नोटिस जारी किए है। ईओ ने हिदायत दी है कि किसी ने भी दुकानों से बाहर नालियों के उपर सामान रखा तो पालिका उनके सामान को जब्त कर कार्रवाई होगी। उनके आवंटन को रद्द कर दिया जाएगा। ईओ का कहना है कि कुछ दुकानदारों द्वारा सड़कों पर और नाले के ऊपर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे दुकानदार तुरंत सामान हटा लें।