{"_id":"5dc462ba8ebc3e5b715ef9d2","slug":"accused-of-reducing-sugarcane-acreage-in-calendar-bijnor-news-mrt4524671100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलेंडर में गन्ना रकबा कम करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलेंडर में गन्ना रकबा कम करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलेंडर में गन्ना रकबा कम करने का आरोप
चंदक। आजाद किसान यूनियन ने गन्ना विकास परिषद बरकातपुर चंदक स्थित क्षेत्रीय गन्ना कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने पर्ची कैलेंडर में हेरफेर का आरोप लगाया।
किसानों ने कहा कि उन्होंने 30 नवंबर को भी कैलेंडर ठीक कराने के लिए धरना दिया था। तब डीसीओ ने कैलेंडर ठीक कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन कैलेंडर में गन्ना पर्चियों में अब तक सुधार नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि किसानों को विभाग द्वारा जो कच्चे कैलेंडर वितरित किए हैं उनमें गन्ना रकबा सही था, मगर जब किसानों ने अपने पक्के कैलेंडर नेट पर चेक किए तो रकबे कम कर दिए गए। जिस कारण किसान अपने गन्ने की सप्लाई मिल को सुचारु रूप से नहीं कर पाएंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना अधिकारियों ने दफ्तर में बैठकर आंकड़ों में फेर बदल की है। गन्ना समिति नजीबाबाद के सचिव डॉ. विजय शुक्ल ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री संजीव राठी, मंडल संयोजक हाजी शकील अहमद, अजय पाल, ओमपाल, सुरजीत, बिकुल, आदि मौजूद रहे।