{"_id":"5e1f5e8a8ebc3e4aff740540","slug":"accusation-of-indecency-on-bmm-uproar-dhampur-news-mrt464009961","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण आजिविका मिशन की महिलाओं का नजीबाबाद के बीएमएम पर अभद्रता का आरोप, ब्लाक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण आजिविका मिशन की महिलाओं का नजीबाबाद के बीएमएम पर अभद्रता का आरोप, ब्लाक में हंगामा
विज्ञापन
अफजलगढ़ ब्लाक में हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : DHAMPUR
महिलाओं का नजीबाबाद के बीएमएम पर अभद्रता का आरोप, हंगामा
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने मिशन के दो अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
कहा कि जब मिशन के अधिकारी उन्हें काम करने को सुरक्षा नहीं देंगे तो वह कैसे काम करेंगी?
अफजलगढ़ ब्लाक क्षेत्र की मिशन से जुड़ी महिला संगीता, विनीता, प्रेमलता, प्रीती, प्रियंका, रेनू, रेखा, हेमलता का कहना है कि सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को चल रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वह स्वयं सहायता समूह की टीम नायक हैं। ब्लाक की ओर से उन्हें अफजलगढ़ से नजीबाबाद ब्लाक के देहात के गांवों में महिलाओं को मिशन से जोड़ने के लिए संपर्क करके समूह बनाने को भेजा गया। ब्लाक से करीब 91 महिलाएं नजीबाबाद गईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को जब उन्होंने नजीबाबाद के गांवों में काम करने को मिशन के ब्लाक स्तर के दो अधिकारियों से सुरक्षा के बारे में कहा तो दोनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यहां तक कि उन्हें कहा कि वह किसी की सुरक्षा नहीं दिला सकते है। चाहे काम करें या न करें। यह जिम्मेदारी उनकी नहीं है। भद्र व्यवहार की वजह से वह नजीबाबाद से अफजलगढ़ वापस हो गईं। महिलाओं ने अफजलगढ़ ब्लाक में बीडीओ के कार्यालय पर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
-------------------------
अभद्र व्यवहार करना अनुचित : ज्ञान सिंह आयुक्त एनआरएलएम
नजीबाबाद ब्लाक के प्रभारी बीडीओ, एनआरएलएम के आयुक्त ज्ञान सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। दोनों बीएमएम से जबाव मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना अनुचित है। आरोपियों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सतीश शर्मा