{"_id":"611a9d2b8ebc3e433569d474","slug":"accident-in-bijnor-two-bikes-collided-with-roadways-bus-woman-and-youth-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस से टकराईं दो बाइक, महिला और युवक की मौके पर ही मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस से टकराईं दो बाइक, महिला और युवक की मौके पर ही मौत
Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया व मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
जानकारी के अनुसार हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव पैजनियां के निकट सोमवार देर शाम पेट्रोल पंप के निकट एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो बाइक सवार बिजनौर से मुरादाबाद जा रही एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। एक बाइक पर सवार युवक व दूसरी बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।
बताया गया कि गांव शरीफपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, सोनू सिंह व नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी मुकेश कुमार और एक महिला बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे लेकिन बस से टकराकर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया व मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का उपचार चल रहा है।