फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP will form government in Uttarakhand: Arvind Sharma

उत्तराखंड में आप की बनेगी सरकार: अरविंद शर्मा

Sun, 05 Sep 2021 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
AAP will form government in Uttarakhand: Arvind Sharma
कालागढ़ नई कालोनी में आम आदमी पार्टी की बैठक में संबोधित करते मुख्य वक्ता। - फोटो : DHAMPUR
उत्तराखंड में आप की बनेगी सरकार: अरविंद शर्मा
विज्ञापन

कालागढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल जनता के हितों में कार्य नहीं कर पाए हैं। इनसे जनता त्रस्त है। पिछले बीस वर्ष से जनता शोषण झेल रही है। अब परिवर्तन का समय आ गया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
कालागढ़ की नई कालोनी में हुई बैठक में पार्टी प्रदेश प्रवक्ता कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी राजनीतिक बदलाव लाएगी। उत्तराखंड में केंद्र सरकार व संगठन ने केवल मुख्यमंत्रियों को बदलने का ही काम किया है। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। कोरोना के नाम पर युवाओं से नौकरी छीन ली गई। कामगारों को बेरोजगार कर दिया। अपराध चरम पर है। ऐसा ही हाल में यूपी में है। यूपी में भी भाजपा की हिटलरशाही चल रही है।
विज्ञापन

बैठक में कालागढ़ की आप कमेटी का गठन किया। जिसमें परशुराम को अध्यक्ष, मोहम्मद इरफान अहमद व अंशुल बंसल को उपाध्यक्ष, विजयपाल को सचिव, चंद्रकांत मिश्रा को उपसचिव, राजेश सिंह को महामंत्री, मुनीर को मंत्री, दलीप सिंह कोषाध्यक्ष व दीपक कुमार को मीडिया प्रमुख व सलमान अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया है। बैठक में कोटद्वार के पदाधिकारियों सुबोध ममगाई, महिपाल सिंह रावत, डा. विनोद सामंत, राजेंद्र जजेड़ी, भास्कर बुड़ाकोटि ने संबोधित किया। अध्यक्षता परशुराम ने संचालन चंद्रकांत मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed