फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP will fight elections alone in the state: Sabhajit Singh

प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी आप: सभाजीत सिंह

Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
AAP will fight elections alone in the state: Sabhajit Singh
प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी आप: सभाजीत सिंह
विज्ञापन

स्योहारा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अकेले ही 403 सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। 170 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। सरकार बनने के बाद प्रदेश में हर एक को 300 यूनिट बिजली, पानी फ्री व युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
आप के युवा विंग प्रदेश सचिव फैसल वारसी के निवास पर प्रेस वार्ता में सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई दशकों से जाति, धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि आगामी चुनाव में आप किसी राजनीतिक दल से कोई समझौता नहीं करेगी। विधायक हाजी यूनुस, विधायक कुलदीप कुमार, विधायक अब्दुल रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर अली, शेखर प्रसाद, सह प्रभारी बृज कुमारी, प्रदेश सचिव अजय कुमार, शुएब अंसारी, उवेश जैदी, इंजीनियर फैसल जैदी, निर्मल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी का नगर में आने पर फव्वारा चौक पर नगर अध्यक्ष इंजीनियर फैसल जैदी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जुलूस की शक्ल में उनके निवास पीर के बाजार में लाया गया। फैसल वारसी पहले समाजवादी पार्टी में थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें पार्टी द्वारा धामपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed