फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   AAP candidates declared on three seats in the district

आम आदमी पार्टी ने जनपद में उतारे तीन प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
AAP candidates declared on three seats in the district
नजीबाबाद - आप प्रत्याशी श्रवण राजपूत। - फोटो : NAZIBABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जनपद बिजनौर की तीन सीटों पर ताल ठोकी है। पार्टी ने नजीबाबाद विधानसभा सीट के लिए श्रवण राजपूत, बिजनौर सदर सीट से विनीत शर्मा और बढ़ापुर सीट से निर्मल मिश्रा को टिकट दिया है।
पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रत्याशियों की घोषणा की। आप के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत राम की संस्तुति से नजीबाबाद विधानसभा सीट से पार्टी ने आदर्शनगर निवासी श्रवण राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। बिजनौर सदर सीट से विनीत शर्मा और बढ़ापुर विधानसभा सीट से निर्मल मिश्रा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

श्रवण और निर्मल पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
नजीबाबाद विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी श्रवण राजपूत वर्ष 2002 में बिजनौर विधानसभा से शिवसेना प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में रवा राजपूत सभा बिजनौर के महासचिव पद पर कार्यरत हैं। श्रवण राजपूत लंबे अर्से से नगर में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कर रहे हैं। जनपद की कई शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध समितियों से जुड़े रहे हैं। बढ़ापुर प्रत्याशी निर्मल मिश्रा 2017 का चुनाव निर्दलीय लड़ चुके हैं।

बढ़ापुर से आप प्रत्याशी निर्मल मिश्रा।

बढ़ापुर से आप प्रत्याशी निर्मल मिश्रा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर से आप प्रत्याशी विनीत शर्मा।

बिजनौर से आप प्रत्याशी विनीत शर्मा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed