{"_id":"60de0ebd8ebc3edfe449bf04","slug":"aadhar-card-will-be-made-with-dl-in-arto-office-bijnor-news-mrt545428953","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में डीएल के साथ बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में डीएल के साथ बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में डीएल के साथ बनेंगे आधार कार्ड
अनुज कुमार शर्मा
बिजनौर। जिले के परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं खतौनी बनवाने की सुविधा मिलेगी। एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधा मुहैया हो, इसके लिए जन सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोला जाएगा। अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) ने जगह उपलब्ध कराने के लिए ब्यौरा मांगा है। इस साल के अंत तक जिले में लोगों को यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने आधार कार्ड बनाने का काम प्राइवेट एजेंसी से हटाकर सरकारी विभाग, सरकारी कंपनी को सौंपा है। इसी के तहत अब जन सेवा केंद्र भी सरकारी विभाग में खोले जा रहे हैं। एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधाएं मुहैया हो सके, इसके लिए परिवहन विभाग को चुना गया है। यहां पर जिले भर के लोग अधिकांश संख्या में अपने वाहनों का पंजीकरण कराने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं, इसलिए इसे अहम माना गया है। अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) देवेंद्र कुमार ने एआरटीओ को निर्देशित कर विभाग को जगह उपलब्ध कराने का ब्यौरा मांगा गया है, जिससे शासन की मंशा को फलीभूत किया जा सके।
मंडल स्तर पर दो, जिले में एक केंद्र होगा स्थापित
अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) की ओर से कहा गया है कि मंडल मुख्यालय के परिवहन विभाग में दो तथा जिला स्तर पर एक जन सेवा केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए आठ वर्ग मीटर का एक कमरा, आवेदकों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था परिवहन विभाग को करानी होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन और जमा होंगे शुल्क
परिवहन विभाग में जन सेवा केंद्र खुलने के बाद लोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
शासन से जन सुविधा केंद्र खोले के लिए जगह का ब्यौरा मांगा गया था। जगह कम होने का हवाला देकर रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद भी केंद्र खोले जाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रशासन
संवाद