फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

Tue, 04 Oct 2022 06:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
A youth has made fake constable for marriage with his girlfriend in Bijnor
फर्जी सिपाही गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, प्रेमिका के इस सपने को पूरा करने के लिए पुलिस में नौकरी के प्रयास किए, लेकिन चयन नहीं हुआ। वहीं प्रेमिका का यह सपना पूरा करने के लिए आरोपी युवक फर्जी सिपाही बन गया।



इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को पुलिस वाला बताकर प्रेमिका से प्रेम विवाह भी कर लिया। अब आरोपी युवक पुलिस की वर्दी पहन रौब गालिब करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पिछले कई महीनों से आरोपी वर्दी पहनकर इधर-उधर घूमता रहता था।

A youth has made fake constable for marriage with his girlfriend in Bijnor
आरोपी सिपाही। - फोटो : amar ujala

जनपद में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शांति विहार कॉलोनी निवासी एक युवक को पुलिस की वर्दी पहने हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम शिवा कुमार पुत्र ताजकुमार निवासी मौ. ज्ञानविहार, बिजनौर बताया। जिसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

A youth has made fake constable for marriage with his girlfriend in Bijnor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

फर्जी सिपाही ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी पहचान पत्र खुद ही बना लिया और लोगों के ऊपर रौब जमाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनता है। आरोपी पिछले कई महीनों से शांति विहार में किराए के कमरे में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A youth has made fake constable for marriage with his girlfriend in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन दौड़ में सफल नहीं हो पाया था। इसके साथ ही उसने अपनी प्रेमिका को बताया था कि वह पुलिस में भर्ती हो गया है। उसकी प्रेमिका का भी यही सपना था कि वह पुलिस वाले से शादी करेगी।

विज्ञापन
A youth has made fake constable for marriage with his girlfriend in Bijnor
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

इतना ही नहीं आरोपी ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर गैर जाति की प्रेमिका से प्रेम विवाह कर लिया। जिसे अपने संग किराए के कमरे में रखा था। आरोपी को परिवार वाले बेदखल कर चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ, एसआई धर्मेंद्र गिरि, सिपाही कुशलपाल, रवि और अंतिल शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed