फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A youth has died to power current in a village of Bijnor district

BIJNOR: युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, अचानक ऐसे हुआ हादसा

Fri, 11 Nov 2022 02:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Nov 2022 02:33 PM IST
सार

BIJNOR NEWS : बिजली लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर एक युवक पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A youth has died to power current in a village of Bijnor district
करंट लगने से युवक की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। यह हादसा गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते वक्त हुआ। दरअसल, 11000 केवीए की जर्जर लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया था जिस वजह से खेत में आग लगी हुई थी। अब ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस जर्जर लाइन को बदलवाने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी थी लेकिन बिजली निगम के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वहेड़ी बुजुर्ग के रहने वाले ज्ञान सिंह के खेत से गुजर रही 11000 केवीए बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। आग बुझाने के लिए ज्ञान सिंह का 20 वर्षीय बेटा शुभम खेत में पहुंचा। शुभम आग को बुझाने में लगा हुआ था तभी इसी दौरान खेत में पड़े तार मैं दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर लगते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि इस हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके थे और नीचे लटके हुए थे जिन्हें कई बार बदलवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक

सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ मौके पर पहुंचे जिन्होंने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोगों ने घटना से एक घंटा बाद तक शव को नहीं उठ ने दिया।

यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर बड़ा शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed