फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was attacked with a chopper, inflicting more than 20 blows.

Bijnor News: युवक पर चापड़ से हमला, 20 से ज्यादा वार किए

Mon, 23 Feb 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a chopper, inflicting more than 20 blows.
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निजाम में विकास ने शनिवार रात संजीव पुत्र महेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के चेहरे, शरीर पर लोहे की चापड़ से करीब 20 से भी अधिक वार किए गए। युवक की दो उंगलियां तथा एक हाथ की कलाई कट गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिकी में कहा गया है कि संजीव शनिवार देर रात्रि बिलाई चीनी मिल के रास्ते से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव के पास निपेंद्र सिंह के खेत के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के विकास ने साथी के साथ उस पर हमला कर दिया। विकास ने लोहे के चापड़ से संजीव के चेहरे, हाथ तथा शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने नहर में कूदकर जान बचाई तथा गंभीर हालत में घर पहुंच गया। परिजन संजीव को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में संजीव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संजीव के चाचा मलखान सिंह ने गांव के हेमेंद्र उर्फ गुड्डू पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विकास, हेमेंद्र उर्फ गुड्डू तथा एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास अविवाहित है तथा गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व संजीव से उसकी कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उसने संजीव पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed