Murder in Bijnor: हैंडपंप के हैंडल से वार कर ससुर को मार डाला, आरोपी माैके से फरार, पुलिस दे रही दबिश
Murder in Bijnor : बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने ससुर की हैंडपंप के हैंडल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी माैके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के लिए दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नगीना में विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग ससुर की दामाद ने हैंडपंप के हैंडल से हमला कर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
ग्राम फतेहपुर के प्रधान सोनू ने बताया कि ग्राम नाईवाला निवासी टीकम की पुत्री की शादी उनके गांव निवासी मोनू से हुई थी। मोनू गाड़ी चलाता है। वह नशे का आदी भी है। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए 65 वर्षीय टीकम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ शनिवार की रात दामाद मोनू के घर पहुंचा था।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम
आरोप है कि मोनू ने ससुर टीकम की नल के हैंडल से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ देश दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा ही है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध