{"_id":"602103956825be1e684ff1bb","slug":"a-young-man-kidney-operation-has-been-successful-by-social-media-drive-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: किडनी के ऑपरेशन के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम, फिर बची युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: किडनी के ऑपरेशन के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम, फिर बची युवक की जान
Mon, 08 Feb 2021 03:00 PM IST
कपिल kapil
विवेक गुप्ता, अमर उजाला, बिजनौर
विवेक गुप्ता, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
गौरव कुमार, अवकुश और सौरभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के बरूकी क्षेत्र में किडनी की बीमारी से जूझ रहे एक युवक के लिए तीन युवा समाजसेवियों ने धन एकत्र करने की मुहिम चलाई थी। मुहिम से एकत्र आठ लाख से ज्यादा राशि से पांच फरवरी को युवक का किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम राजोपुर सादात निवासी युवक काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। युवक के लिए उसके पिता को चार बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी। डॉक्टरों ने युवक की गिरती सेहत को देखते हुए इसका एकमात्र इलाज किडनी ट्रांसप्लांट बताया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए साढ़े छह लाख रुपये खर्च बताया। यह बात ग्राम राजोपुर निवासी समाजसेवी सौरभ काकरान को पता चली।
विज्ञापन
इसके बाद सौरभ ने यह जानकारी ग्राम नांगल जट निवासी अवकुश सिंह और थाना नांगल सोती के ग्राम तिसोतरा निवासी गौरव कुमार को दी। तीनों युवाओं ने गत वर्ष पांच अप्रैल से अभियान चलाया। बिजनौर सदर से विधायक सुची चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी ने भी 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा: सामने था खौफनाक मंजर, अटक गईं थी सांसें, मसूरी-धनौल्टी घूमने गए युवकों ने सुनाई आपबीती
वहीं उनके समर्थकों ने भी एक लाख 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने यूनियन के माध्यम से 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।
कोतवाली देहात के भाकियू अध्यक्ष समरपाल सिंह ने भी 51 हजार का सहयोग किया। नहटौर विधायक ओम कुमार ने 11 हजार रुपये का सहयोग किया। सैकड़ों लोगों ने सहयोग किया। कुल मिलाकर आठ लाख 31 हजार रुपए एकत्र हुए। पांच फरवरी को जॉली ग्रांट में युवक का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया, जो सफल रहा। युवक की पत्नी ने किडनी डोनेट की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/