फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman was put on fire by pouring diesel

पारिवारिक कलह के चलते पति पर विवाहिता के उपर डीजल उडेल कर आग लगाने का आरोप, गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
A woman was put on fire by pouring diesel
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला जोशियान में पति सहित ससुरालवालों ने पारिवारिक कलह के चलते महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला ऊधमसिंह नगर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सोनू जोशी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मंजू की शादी साल 2012 में धामपुर के मोहल्ला जोशीयान में सचिन के साथ की है। शादी के बाद से उसका पति और सुसराल वाले उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। बताया गया कि रविवार को जब उनकी बहन मंजू घर पर काम कर रही थी तो उसके पति सचिन ने पारिवारिक कलह के चलते मंजू की आंखों में लाल मिर्च डाल दी। जब वह मिर्च लगने के बाद बाथरूम में आंखों को धोकर बाहर निकली तो सचिन ने अपने पिता, मां, भाई, मौसी और बहन के साथ मिलकर उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे मंजू गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में मंजू को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने मंजू की हालत को चिंताजनक बताया है। उधर, पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed