{"_id":"5efb835d8ebc3e42b3203d98","slug":"a-woman-from-saidpura-gajju-was-found-and-infected-bijnor-news-mrt488991964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुरा गज्जू की एक महिला और मिली संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुरा गज्जू की एक महिला और मिली संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। कंटेनमेंट जोन की एक और महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे पूर्व 26 जून को यहीं का रहने वाला युवक भी कोरोना संक्रमित निकल चुका है। वह गुरुग्राम से लौटा प्रवासी कामगार था। जिले में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
जिले में अब तक कुल 288 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 216 लोग कोरोना को हराकर अपने परिजनों के बीच लौट चुके हैं, जबकि छह लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 66 हो गई है। अब तक जिले भर से कुल 9819 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि इन्हीं में शामिल 170 लोगों के सैंपल रिपीट किए गए थे। इनमें से 8496 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 288 पॉजिटिव निकल चुके हैं। फिलहाल कुल 883 सैंपल की जांच रिपोर्ट लंबित है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के मुताबिक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा गज्जू निवासी 25 वर्षीय युवक गुरुग्राम से लौटा प्रवासी कामगार भी 26 जून को कोरोना पॉजिटिव निकला था। मंगलवार को कुल 217 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से 216 नेगेटिव और एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। लगभग 45 वर्षीय यह महिला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा गज्जू की ही रहने वाली है। इसका नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए 28 जून को भेजा गया था और 30 जून को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। यह इलाका पहले से ही कंटेनमेंट जोन है।